इलाज के लिए भर्ती थी युवती, टॉयलेट में मिली लाश, अस्पताल में मचा हड़कंप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अस्पताल में दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब इलाज के लिए भर्ती एक युवती का शव महिला टॉयलेट में मिला। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। मामला धमतरी जिला अस्पताल की है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खोपाबेड़ा जिला कोंडागांव निवासी दशोमती नेताम (20 वर्ष), पिता सायतु नेताम धमतरी स्थित हरिओम राइस मिल में मजदूरी का काम करती थी। खाना बनाते समय झुलस जाने के कारण उसे 10 मार्च को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया था। बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। अस्पताल में उसकी देखरेख के लिए उसकी बहन जगमती सोरी भी मौजूद थी।
बताया जा रहा है कि बुधवार 11 मार्च की दोपहर दशोमती बर्न वार्ड के महिला प्रसाधन कक्ष में गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसकी बहन को शक हुआ। दोपहर करीब 1 बजे जब वह उसे देखने के लिए प्रसाधन कक्ष पहुंची और अंदर जाकर देखा तो दशोमती गमछे के फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर वह घबरा गई और तुरंत अस्पताल स्टाफ को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
युवती की संदिग्ध मौत: घर से 7 किमी दूर दूसरे के मकान में फंदे से लटके मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस











