युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आयुष्मान अस्पताल में करती थी काम, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना होली से एक दिन पहले की बताई जा रही है। युवती को परिजन गंभीर हालत में अस्पताल ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगड़ी बस्ती का है।
जानकारी के अनुसार बेलगड़ी बस्ती निवासी ललिता गभेल (19 वर्ष) मानिकपुर स्थित एक निजी आयुष्मान अस्पताल में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि ड्यूटी से घर लौटने के बाद उसने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाया। इसके बाद वह कपड़े बदलने के बहाने अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो ललिता फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और जीवित समझकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका जीवन गभेल की तीन संतानों में सबसे बड़ी थी। उसने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक निजी कॉलेज में प्रवेश लिया था और साथ ही निजी अस्पताल में नौकरी कर रही थी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, हेडफोन लगाए मिली लाश, पुलिस को कमरे से मिला सुसाइड नोट











