आबकारी विभाग की कार्रवाई: 18 किलो से अधिक अवैध गांजा और 14 चक्का ट्रक जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 18.285 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले में एनएच-53 स्थित बैतारी के पास आबकारी विभाग की टीम द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान आबकारी उपनिरीक्षक मिर्जा जफर बैग, हृदय कुमार त्रिपुड़े, नीरज कुमार साह और अनिल कुमार झरिया की संयुक्त टीम ने एक 14 चक्का ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान ट्रक में सवार आरोपी ईरफान गौरी के पास से 18.285 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। आबकारी टीम ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) (पप) (सी) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार











