PM आवास के पैसों के लिए मितानिन की हत्या, जंगल में बुलाकर पत्थर से सिर कुचला, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पैसों के मामूली से विवाद में एक युवक ने मितानिन की हत्या कर दी। आरोपी ने मितानिन को झांसा देकर सुनसान जंगल में बुलाया फिर पत्थर से सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद 9 महीने बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र का है।
18 जून 2025 को मिली थी लाश
जानकारी के अनुसार, 18 जून 2025 को लिगभंगदरा जंगल के पगडंडी मार्ग में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि महिला के सिर और चेहरे पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या की गई थी। बाद में मृतका की पहचान जयंती मंडल (40 वर्ष) निवासी चिखली थाना बड़गांव के रूप में हुई, जो दुर्गूकोंदल क्षेत्र में मितानिन प्रेरक के रूप में कार्यरत थीं।
प्रथम दृष्टया हत्या का मामला पाए जाने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर ग्राम सोनपाल निवासी 19 वर्षीय तारकचंद विश्वकर्मा उर्फ चंदन को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
पीएम आवास की राशि के लिए हत्या
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए 40 हजार रुपए की राशि मिली थी। जयंती मंडल ने निर्माण कार्य कराने का जिम्मा लेकर उससे राशि ले ली थी, लेकिन काम शुरू नहीं किया। लगातार टालमटोल और पैसे वापस नहीं मिलने से आरोपी आक्रोशित हो गया।
घटना वाले दिन आरोपी ने जयंती मंडल को नए निर्माण कार्य का झांसा देकर जंगल में बुलाया और वहां पत्थर से सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
नदी किनारे मिली मितानिन प्रेरक की लाश, पत्थर से सिर कुचल कर हत्या की आशंका, पति ने कही ये बात











