गरियाबंद में आबकारी टीम की कार्रवाई: अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 9 अप्रैल 2026 को आबकारी विभाग की टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि वृत्त देवभोग अंतर्गत टीम गश्त पर थी। इस दौरान देवभोग-गरियाबंद मार्ग पर झाराबहाल पुल के नीचे संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी माखन लाल यादव (40 वर्ष), निवासी गिरसुल, थाना देवभोग के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखी 35 नग देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 मिली) जब्त की गई। कुल जब्त शराब की मात्रा 6.30 बल्क लीटर बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2011) की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक रजत चंद ठाकुर, नागेशराज श्रीवास्तव, आरक्षक पीताम्बर चौधरी, नगर सैनिक संजय नेताम, मनीष कश्यप, महिला नगर सैनिक कल्पना ध्रुव एवं वाहन चालक गोवर्धन सिन्हा का विशेष योगदान रहा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
पाण्डुका पुलिस की कार्रवाई : अवैध शराब के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, स्कूटी सहित माल जब्त











