दुष्कर्म के बाद महिला की बेरहमी से हत्या, पहचान छिपाने चेहरा बुरी तरह कुचला, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महिला के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला की हत्या कर पहचान छिपाने उसका चेहरा बुरी तरह कुचल दिया गया था। महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल भी मिली थी। इस जघन्य वारदात के बाद आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने एमसीबी जिले के चिरमिरी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सरगुजा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के महामाया प्रवेश द्वार के पास एक झोपड़ीनुमा दुकान में 3 अप्रैल शुक्रवार सुबह महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विशेषज्ञ के अनुसार, महिला के सीने की 12 पसलियां पूरी तरह टूट चुकी थीं, जिससे फेफड़े और दिल को गंभीर नुकसान पहुंचा था। सिर पर तीन जगह गहरी चोट के निशान मिले, वहीं गला दबाने के भी साक्ष्य पाए गए। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने महिला का चेहरा भी बुरी तरह कुचल दिया था।
सीसीटीवी फुटेज में महिला आखिरी बार पांडा उर्फ मिथुन के साथ देखी गई। जांच में सामने आया कि आरोपी पांडा उर्फ मिथुन और मृतका के बीच परिचय था। दोनों कबाड़ बीनने का काम करते थे और साथ में घूमते-फिरते थे। घटना से पहले दोनों को देर रात करीब 1 बजे घटनास्थल की ओर जाते हुए सीसीटीवी कैमरों में देखा गया था।
हत्या के बाद फरार
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने पूरे सरगुजा संभाग में अलर्ट जारी कर आरोपी का फोटो और स्केच सभी थानों में भेजा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई थीं। आईजी सरगुजा द्वारा 30 हजार रुपये और एसएसपी राजेश अग्रवाल द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की तलाश में ड्रोन कैमरों का भी सहारा लिया गया।
चिरमिरी से गिरफ्तारी, पूछताछ जारी
लगातार तलाश के बाद आखिरकार एमसीबी पुलिस ने आरोपी को चिरमिरी से पकड़ लिया। सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर एक से अधिक आरोपियों की संलिप्तता की भी संभावना जताई गई है।
घटना से आक्रोश, उठे सुरक्षा पर सवाल
इस जघन्य वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इसे निर्भया कांड जैसी दिल दहला देने वाली घटना बताते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











