दो कारों की भीषण टक्कर: पुलिसकर्मी परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बीती रात नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में नेताम परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, उड़कुडा निवासी कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम का परिवार चीवरांज में एक शादी समारोह से लौट रहा था, तभी नाथिया नवागांव के पास रात करीब 11 बजे उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में नेताम परिवार के चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में दीना यादव, जुहरा जुर्री, कुंती नेताम, समुंदलाल नेताम, मुमतुला नेताम समेत एक 8 वर्षीय मासूम अंशु नेताम शामिल है।

वहीं मुरहा उसेंडी (26 वर्ष) और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से पहले जिला अस्पताल कांकेर और बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और घायलों के बयान के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण सड़क हादसा: बोलेरो-कार की जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, पत्नी और भांजा गंभीर; 9 लोग बाल-बाल बचे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button