तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार को चक्काजाम कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार सेरीखेड़ी निवासी आनंद यादव अपने साथी राजू यादव एवं मोन्टू भोई के साथ सोमवार सिब्बल फार्म हाऊस में काम करने गए थे। काम खत्म कर शाम को आनंद यादव अपने दोनों साथी के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेरीखेड़ी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे में आनंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू यादव ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं मोन्टू भोई का उपचार जारी है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि नेशनल हाइवे 53 पर ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किया जाए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रशासन ने दी सहायता राशि

दोनों युवकों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित राहत प्रदान की है। मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई। अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा क्षेत्र में कार और बाइक की जोरदार टक्कर: बाइक सवार युवक की मौत, आरोपी चालक पर केस दर्ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button