दो बच्चों के पिता ने युवती से बोला सिर्फ टाइम पास था रिश्ता, युवती ने उठा लिया खौफनाक कदम; आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादीशुदा प्रेमी ने साथ रखने से इनकार किया, तो 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने उसके शादीशुदा प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में खुलासा हुआ कि युवती लंबे समय से आरोपी के साथ संबंध में थी और उसके साथ रहना चाहती थी, लेकिन आरोपी ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस जांच के अनुसार मृतका की पहचान नीलिमा लकड़ा (22 वर्ष) के रूप में हुई है। युवती का लंबे समय से रविशंकर राम के साथ प्रेम संबंध था। नीलिमा उसके साथ जीवन बिताना चाहती थी, लेकिन आरोपी ने अचानक रिश्ते से पल्ला झाड़ते हुए उसे अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया।

तुमसे सिर्फ टाइम पास करता था

जांच में सामने आया कि 25 मई की शाम आरोपी रविशंकर राम युवती को अपने साथ लेकर गया था। वहीं दोनों के बीच रिश्ते को लेकर बातचीत हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने युवती से कहा कि वह पहले से शादीशुदा है, दो बच्चों का पिता है और उससे मोबाइल पर सिर्फ समय बिताने के लिए बात करता था। यह बात सुनकर युवती पूरी तरह टूट गई। दोनों के बीच तीखी बहस और विवाद भी हुआ। युवती ने आरोपी को साथ रखने की बात कही, लेकिन आरोपी ने उसे ठुकरा दिया।

पत्नी के पहुंचते ही बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान आरोपी की पत्नी अपने रिश्तेदार के साथ वहां पहुंच गई। पति को दूसरी युवती के साथ देखकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मामला समाज की बैठक तक ले जाने की बात सामने आई। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि घटना के बाद युवती ने अपनी मां और कुछ परिचितों को फोन कर पूरी बात बताई थी। वह लगातार मानसिक तनाव और भावनात्मक दबाव में थी।

कॉल रिकॉर्ड और गवाहों से खुला राज

युवती की मौत के बाद पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच की। जांच में घटना से पहले कई महत्वपूर्ण फोन कॉल और बातचीत के तथ्य सामने आए। गवाहों के बयान, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ीं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी के कथित व्यवहार और बयानों से युवती गहरे मानसिक तनाव में आ गई थी।

जांच के बाद गिरफ्तारी

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी रविशंकर राम को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना से जुड़ी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

थाने के सामने टॉवर पर चढ़कर महिला ने लगाई फांसी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, समझाइश के बावजूद मौत को लगाया गले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button