प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल साहू का जन्मदिन मनाने समाज ने किया ऐसा काम, पढ़िए पूरी खबर

प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल साहू का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- 1 जून को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू का भामाशाह छात्रावास टिकरापारा रायपुर में 60 वां जन्मदिन समाज के पदाधिकारियों द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ पुष्प-गुच्छ भेंट कर व केक काट कर मनाया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ की कामना की।
उक्त अवसर पर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष व तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, डा. ममता साहू, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, आई.टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, आई.टी. प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू, साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के संरक्षक डॉ महेंद्र साहू, आई.टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. लीलाराम साहू नवापारा, रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रफ्फुल साहू, आई.टी. प्रकोष्ठ के संगठन सचिव विकास साहू, नीतिश साहू, संयुक्त सचिव सचिन साहू, दानेश साहू, मुन्ना साहू, यशवंत साहू, रिधराम साहू, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार साहू, फिंगेश्वर जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा-जगन्नाथ साहू, गरियाबंद जिला अध्यक्ष नारायण लाल साहू, घनश्याम साहू, नेहरू साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन