मातम में बदली खुशियां : शादी के तीन दिन पहले जीजा-साला की मौत, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बेटी की शादी के पहले एक पिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है वह अपने बहनोई के साथ खेत में मूंगफली तोडने गया था। इसी दौरान जीजा और साला करंट की चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद से शादी वाले घर में मातम पसरा गया है। मामला जांजगीर-चांपा जिले में बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कपिस्दा निवासी भरत धीवर (52) गुरुवार को उसके जीजा पीतांबर धीवर (45) के साथ दोपहर को खेत में मूंगफली तोड़ने गए थे। बताया गया है कि पास में ही एक नदी है, जिससे भरत इन दिनों पंप के जरिए फसलों की सिंचाई करता था।
जमीन गीली होने से आया करंट की चपेट में
गुरुवार को भी उसने देखा कि खेत सूखा हुआ है। इस वजह उसने खेत को गीला करने ले लिए पंप को चालू कर दिया। इसके बाद भरत अपने जीजा के साथ मिलकर मूंगफली तोड़ने लग गया। उसी दौरान दोनों बगल से गए बिजली तार की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि जब दोनों को करंट लगा, तब जमीन गीली हो चुकी थी। इस वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
शाम को पहुंचे परिजन
उधर, इस हादसे के बाद दोनों के शव खेत पर ही पड़ा था। दोनों जब शाम तक घर नहीं लौटे, तब परिजन खोजते हुए मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव बरामद किए और पीएम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनो को सौंपा दिया।
5 जून को बेटी की शादी
बताया गया है कि भरत धीवर की बेटी की शादी 5 जून को होने वाली थी। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। घर पर मेहमान भी आने लगे थे। इसी वजह से भरत का जीजा भी उसके यहां आया हुआ था। मगर यह हादसा हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film