ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, ट्रक जब्त; चालक गिरतार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार डौंडीलोहारा-राजनांदगांव मार्ग पर ग्राम अछोली के पास यह हादसा हुआ है। मृतक दोनों युवक भुरकाभाट गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देवरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके से ही हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1
यह खबर भी जरुर पढ़े
ब्रेकिंग: अभनपुर-राजिम मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से नाबालिग बाइक सवार की मौत











