सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक ने की आत्महत्या, मकान में फंदे से लटका मिला शव, पत्नी के उड़े होश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त निरीक्षक का शव उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के समय उनकी पत्नी घर में ही मौजूद थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, सीताराम गुप्ता (68) पुलिस विभाग से निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बुधवार शाम वे अपने कमरे में गए थे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उनकी पत्नी उन्हें देखने पहुंचीं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर उन्होंने सीताराम को फंदे से लटका देखा। यह दृष्य देख उनके होश उड़ गए। तत्काल परिजनों और पड़ोसियों को सूचना दी गई तथा पुलिस को बुलाया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट या ऐसा कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिला, जिससे आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता चल सके। बताया गया कि सीताराम गुप्ता अपने घर में पत्नी के साथ रहते थे। उनके चार बेटे और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और वे अलग-अलग निवास करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नगर निगम के सब इंजीनियर ने लगाई फांसी, सरकारी आवास में मिला शव; सुसाइड नोट बरामद











