रेप की कोशिश नाकाम होने पर महिला की हत्या, फिर शव से दरिंदगी कर किए टुकड़े-टुकड़े; आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक जघन्य हत्याकांड सामने आया है। आरोपी ने महिला की हत्या के बाद उसके शव के साथ सेक्स किया फिर पहचान छिपाने के लिए शव के हाथ-पैर काटकर अलग-अलग गठरियों में बांधकर नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मामला बेमेतरा जिले के चंदनू थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला 7 जुलाई से लापता थी। परिजनों द्वारा तलाश के बाद चंदनू थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 9 जुलाई को मृतका के बेटे को शिवनाथ नदी और अमरैया नाला के पास साड़ी में बंधी गठरियां मिलीं। एक गठरी में महिला का धड़ और दूसरी में कटे हुए हाथ-पैर मिले। शव सड़ी-गली अवस्था में था, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ड्रोन कैमरा, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम की मदद से व्यापक जांच अभियान चलाया। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पूछताछ के आधार पर पुलिस का संदेह गांव के ही रामप्रसाद सोनवानी पर गया। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने पूरी वारदात कबूल कर ली।

हत्या के बाद शव के साथ दरिंदगी 

पुलिस ने महिला की निर्मम हत्या और शव के साथ किए गए यौन अपराध के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गांव के ही 42 वर्षीय रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने फावड़े के बेंत से सिर पर वार कर महिला की हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने शव के साथ सेक्स भी किया। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसने घर में रखी लकड़ी काटने वाली आरी से शव के दोनों हाथ और दोनों पैर काट दिए। शव के अंगों को अलग-अलग गठरियों में बांधकर अपनी झोपड़ी में रखा और अगली रात शिवनाथ नदी के किनारे अमरैया नाला क्षेत्र में फेंक दिया।

पहले भी कर चुका है हत्या 

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला के घर से 2,500 रुपये भी चोरी किए थे। इनमें से 2,000 रुपये वह खर्च कर चुका था, जबकि 500 रुपये उसके कब्जे से बरामद किए गए हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आरी, फावड़ा और अन्य साक्ष्य भी जब्त कर लिए हैं। बेमेतरा पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। वह वर्ष 2017 में भी गांव की एक महिला की हत्या के मामले में सजा काट चुका है तथा उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, शव के साथ यौन अपराध, साक्ष्य मिटाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नदी किनारे बोरी में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हाथ-पैर धड़ से अलग, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button