नवापारा में चल रहा था गांजे का कारोबार, पुलिस की दबिश में 3 तस्कर गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा में मंदिर के पास गांजा बेच रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, बिक्री की नकदी और तीन मोबाइल फोन सहित कुल 59,500 रुपये का सामान जब्त किया है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।
रंगे हाथ दबोचे गए आरोपी
दरअसल, नवापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शीतला पारा स्थित हनुमान मंदिर चबूतरा के पास तीन युवक कैरी बैग में गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना गोबरा नवापारा पुलिस और साइबर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
550 ग्राम गांजा और नकदी बरामद
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक कैरी बैग में रखे लगभग 550 ग्राम अवैध गांजा जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 27,000 आंकी गई है। साथ ही बिक्री के 2 हजार नगद तथा 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने ईशाक रिजवी (26 वर्ष), सोमनाथ साहू (27 वर्ष) और निखिल साहू (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। तीनों शीतला पारा, नवापारा के रहने वाले हैं।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
तीनों आरोपियों के खिलाफ नवापारा थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना गोबरा नवापारा के सउनि हेमंत यादव, पीएसआई जागेश्वर सिंह, टंकेश्वर, आरक्षक हुलास, सनत पाल, टीकम साहू, साइबर आरक्षक राकेश सोनी, गौरी शंकर साहू सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
फिल्मी स्टाइल में हो रही थी गांजा तस्करी, गरियाबंद पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा











