छुरा पुलिस की कार्रवाई: 4 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल 2 लाख 35 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध गांजा एवं शराब के परिवहन और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 6 अगस्त को थाना छुरा प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एमजेड 2191 से अवैध गांजा बिक्री के उद्देश्य से परिवहन कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कोसमबुड़ा चौक में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम टंकेश्वर साहू (22 वर्ष), निवासी ग्राम मुड़ागांव, थाना छुरा तथा राजेश चक्रधारी (32 वर्ष), निवासी फिंगेश्वर, थाना छुरा, जिला गरियाबंद बताया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास रखी सफेद प्लास्टिक की बोरी से 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में जब्त गांजा की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत 30 हजार रुपये) एवं एक मोबाइल फोन (कीमत 5 हजार रुपये) भी जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 2 लाख 35 हजार रुपये की सामग्री पुलिस ने अपने कब्जे में ली।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
फिल्मी स्टाइल में हो रही थी गांजा तस्करी, गरियाबंद पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा











