गरियाबंद में 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, सिक्योरिटी गार्ड से लेकर कम्प्यूटर ऑपरेटर तक विभिन्न पदों के लिए मिलेगा अवसर
354 पदों पर होगी भर्ती

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को कार्यालय परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी प्रतिष्ठानों में उपलब्ध कुल 354 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।
रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें निजी प्रतिष्ठान अलर्ट एस.जी.एस. प्रा. लिमिटेड, रायपुर एवं स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्रा. लि., रायपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असिस्टेंट सुपरवाइजर, मार्केटिंग, कम्प्यूटर ऑपरेटर, फील्ड ऑफिसर एवं कलेक्शन ऑफिसर के पद शामिल हैं।
8वीं से स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों को अवसर
ऑनलाइन पंजीयन जरूरी
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
रायपुर जिले के युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर से जुड़ने का मौका











