नवापारा ब्रेकिंगः चाकू लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश, फूलचंद कॉलेज के पास आरोपी गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने फूलचंद कॉलेज नवापारा के खेल मैदान के पास धारदार बटनदार चाकू लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक 7 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि समीर खान नामक युवक फूलचंद कॉलेज के खेल मैदान के पास आम जगह पर बटनदार धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को चाकू लहराकर डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

छिपाकर रखा था चाकू

पुलिस टीम और गवाहों के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध युवक की घेराबंदी की गई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम समीर खान पिता मोहम्मद नासिर खान (27 वर्ष) निवासी, तर्री रोड नवापारा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बटनदार धारदार बटंची चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने चाकू को गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया और थाने लाया गया।

आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में हथियार रखना स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button