नवापारा ब्रेकिंग: धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा पुलिस ने धारदार हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिम के अंदर एक्सरसाइज कर रहा था, जबकि जिम के बाहर खड़ी उसकी बिना नंबर स्कूटी की डिक्की से पुलिस ने दांतेनुमा धारदार हंसुआ बरामद किया है। पुलिस ने हथियार जब्त कर युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने की घेराबंदी, जिम से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्गेश साहू नामक युवक नवापारा स्थित एनसीटी जिम के अंदर एक्सरसाइज कर रहा है। जिम के सामने उसकी बिना नंबर की होंडा स्कूटी खड़ी है, जिसकी डिक्की में अपराध करने की नीयत से एक दांतेनुमा धारदार हंसुआ रखा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस टीम एनसीटी जिम के सामने पहुंची और बताए गए व्यक्ति की घेराबंदी की। पुलिस ने जिम के अंदर एक्सरसाइज कर रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज

पूछताछ में युवक ने अपना नाम दुर्गेश साहू बताया। पुलिस ने जिम के सामने खड़ी उसकी स्कूटी की डिक्की खुलवाई, जहां से एक नग दांतेनुमा धारदार हंसुआ बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की गई और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में चाकू दिखाकर दादागिरी कर रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button