नवापारा में संकुल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने मॉडल-चार्ट से दिखाई प्रतिभा, इन छात्रों ने बनाया स्थान

विज्ञान संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा पीएम श्री हरिहर विद्यालय संकुल के अंतर्गत श्री राम जानकी विद्या मंदिर नवापारा में संकुल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएं और चुनौतियां” रखा गया था। कार्यक्रम में संकुल अंतर्गत 8 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संगोष्ठी के दौरान लिखित परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने भारतीय ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं को मॉडल एवं चार्ट के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नवकार पब्लिक स्कूल नवापारा की छात्रा ओविशा वर्मा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान परमेश्वरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र डोमेंद्र चक्रधारी तथा तृतीय स्थान नवकार पब्लिक स्कूल नवापारा की छात्रा आफरीन ने हासिल किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं अन्य प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पीएम श्री हरिहर विद्यालय की प्राचार्य एफ. के. दानी ने कहा कि शासन स्तर पर समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों को अपनी छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 भारत की आजादी का शताब्दी वर्ष होगा। इस अवधि तक भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने के लिए वर्तमान समय में ऊर्जा का सही एवं प्रभावी उपयोग करना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संकुल समन्वयक विनोद साहनी ने संगोष्ठी की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि महेश कंसारी के साथ श्री राम जानकी शिक्षण समिति के सदस्य राम कृष्ण पुष्पकर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।

इस अवसर पर संकुल अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ श्री राम जानकी विद्या मंदिर के प्राचार्य निखिल कुमार दास, वरिष्ठ शिक्षक खिलेश साहू, शेखर देवांगन, संजय कंसारी, पूनम कंसारी, मोहन निषाद सहित समस्त विद्यालय परिवार का सहयोग रहा। संपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन संकुल समन्वयक विनोद साहनी की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम का संचालन शेखर देवांगन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्री राम जानकी विद्या मंदिर के प्राचार्य निखिल कुमार दास ने किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पीएम श्री हरिहर शाला की छात्राओं ने नवापारा थाना पहुंचकर पुलिस जवानों की कलाई पर बांधी राखी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button