पटेवा में 24 अगस्त को होगा विशाल जलाभिषेक एवं भव्य भंडारा, शिव भजन-कीर्तन की होगी प्रस्तुति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– समीपस्थ ग्राम पटेवा स्थित भगवान श्री पटेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सोमवार 24 अगस्त 2026 को विशाल जलाभिषेक, भव्य भोजन भंडारा एवं शिव भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन सर्व मंदिर विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों एवं मंदिर विकास समिति द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

आयोजक समिति ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से भंडारा एवं शिव कीर्तन का शुभारंभ होगा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे में प्रसाद एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। इसी तरह मां बेटा मानस परिवार पटेवा, श्री शिवाय भजन संध्या खुसरेंगा (अभनपुर), जय भोलेनाथ मानस मंडली केंद्री (अभनपुर) तथा जय पटेश्वर मानस मंडली पटेवा द्वारा शिव भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं आसपास के ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान पटेश्वरनाथ जी का जलाभिषेक करने तथा कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सावन के अंतिम सोमवार होगा बाबा गरीबनाथ का सहस्र जलधारा अभिषेक, धार्मिक एवं सांस्कृतिककार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button