8 साल के मासूम का अपहरण, पुलिस की नाकेबंदी से घबराकर छोड़कर भागे आरोपी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 8 वर्षीय बच्चे के लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया। घर के बाहर साइकिल चला रहा मासूम अचानक गायब हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया और संभावित रास्तों पर नाकेबंदी कर दी। पुलिस की सक्रियता के बीच आरोपी बच्चे को पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामला रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बच्चा बालाजीपुरम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। उसकी मां अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत हैं, जबकि पिता मेडिकल स्टोर में काम करते हैं। बताया गया कि बच्चा रोजाना की तरह घर के बाहर सड़क पर साइकिल चला रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नरेश साहू के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं। आसपास के संभावित रास्तों और सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की गई। साथ ही कॉलोनी और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई।

पुलिस की लगातार कार्रवाई और चौतरफा घेराबंदी के बीच आरोपी बच्चे को आरंग क्षेत्र के समोदा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

चिकित्सीय जांच के बाद परिजनों को सौंपा

बच्चे की चिकित्सीय जांच कराने के बाद उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मासूम के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली। परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण अभिषेक कुमार झा के अनुसार, बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में शादी से मना करने पर बच्चे का अपहरण, 5 घंटे में नागपुर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल