साली के चरित्र पर लांछन, आत्महत्या के बाद जीजा गिरफ्तार; जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महिला के मौत के मामले में पुलिस ने उसके जीजा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने महिला के चरित्र पर लांछन लगाकर विवाद किया। जिससे परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
उपचार के दौरान हुई थी महिला की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भगवानपाली (धनगंवा) निवासी गीताराय (28 वर्ष) ने वर्ष 2024 में अपनी इच्छा से सतीश कुमार राय से विवाह किया था। 18 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे उसने आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।
विवाह समारोह में विवाद की बात आई सामने
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान मृतिका के मृत्यु पूर्व कथन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अस्पताल के दस्तावेज, घटनास्थल के निरीक्षण और गवाहों के बयानों का परीक्षण किया गया। जांच में सामने आया कि 15 और 16 अप्रैल 2026 को ग्राम बरछा, जिला मुंगेली में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान मृतिका के जीजा विनेत जोगी ने उसके चरित्र पर लांछन लगाते हुए विवाद किया था। इस विवाद के कारण मानसिक तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो गई।
जांच के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विनेत जोगी को 15 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में युवक पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी











