तेज रफ्तार हाइवा ने 4 साल के मासूम को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाले सड़क हुआ है। सड़क किनारे खेल रहे 4 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। घटना बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम चिस्दा में सतीश शुक्ला (4 वर्ष) घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इस दौरान पचपेड़ी से जोंधरा की ओर जा रही हाइवा क्रमांक सीजी 10 बीयू 8567 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मासूम को कुचल दिया। हादसे में बच्चा सीधे हाइवा के पहियों के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मस्तूरी-जोंधरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही एसडीओपी लाल चंद मोहले, तहसीलदार नीलम पिस्दा, थाना प्रभारी राज सिंह, मस्तूरी थाना प्रभारी कृष्णचंद्र सिदार, मल्हार चौकी प्रभारी अवधेश सिंह सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
घटना के बाद प्रशासन की ओर से तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि घोषित की गई, जिसमें से 8 हजार रुपये मौके पर ही परिजनों को प्रदान किए गए। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक मासूम का परिवार उत्तरप्रदेश के बांदा जिले का निवासी है, जो शनिवार को ही अपने बड़े पिता के यहां आया था। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1
यह खबर भी जरुर पढ़े
रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर; नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम











