13 साल की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, पिता के सामने दर्दनाक मौत, पैरेंट्स मीटिंग से लौट रहे थे पिता-पुत्री, बेटी को खोकर बेसुध हुआ पिता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 साल की स्कूली छात्रा की मौत हो गई। छात्रा परिवार की इकलौती बेटी थी। वह अपने पिता के साथ स्कूल में आयोजित पैरेंट्स मीटिंग में शामिल होने गई थी और वहां से घर लौट रही थी। इस दौरान गिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बाइक से टकरा गई। ट्रॉली के पहिए के नीचे दबने से छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में पिता को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सूरजपुर नवापारा निवासी पंकज जैन शुक्रवार को अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ बिश्रामपुर कॉन्वेंट स्कूल गए थे। वह कक्षा 7वीं की छात्रा है। वहां स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग खत्म होने के बाद पिता-बेटी बाइक से वापस बिश्रामपुर से सूरजपुर घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे जब वे नेशनल हाईवे-43 पर केशवनगर के पास पहुंचे, तभी ट्रैक्टर ड्राइवर ने अचानक वाहन मोड़ दिया।
इससे बाइक सवार पिता-बेटी का संतुलन बिगड़ गया और रिद्धिमा ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर का पिछला पहिया रिद्धिमा के सिर के ऊपर से गुजर गया। वहीं, पिता के आंखों के सामने इकलौती बेटी की मौत हो गई। बेटी को खोने के बाद पिता व पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं। बेटी की मौत से पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि बाइक से टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा। घटना की सूचना मिलने पर बिश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को मकान से बाहर निकलवाकर जब्त कर लिया है। मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
बीच सड़क पर लेटा युवक, तेज रफ्तार कार ने कुचला; CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा











