पचपेड़ी में विकास कार्यों को मिली गति, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सुरेश शर्मा का हुआ सम्मान, बोले- शिक्षक समाज की असली ताकत

पचपेड़ी में विधायक रोहित साहू ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम :– नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पचपेड़ी में विकास कार्यों के भूमिपूजन-लोकार्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुरेश शर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे राजिम विधायक रोहित साहू का ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। विधायक ने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर ग्रामीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं, शिक्षक सुरेश शर्मा को शॉल और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने ग्रामवासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक संकल्प का भी प्रतीक है। मां दुर्गा की कृपा से हर परिवार खुशहाल रहे और गांव निरंतर विकास के रास्ते पर आगे बढ़े, यही कामना है।

विधायक ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और गांवों की तरक्की को नई गति मिले।

शिक्षक सुरेश शर्मा का सम्मान, शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ग्राम पचपेड़ी में पदस्थ राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुरेश शर्मा का सम्मान रहा। विधायक रोहित साहू ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक शर्मा के शैक्षणिक योगदान और बच्चों का भविष्य संवारने के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता होते हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ उनमें संस्कार विकसित करना और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना शिक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। शिक्षक सुरेश शर्मा ने अपने शिक्षकीय जीवन में बच्चों को शिक्षा देने, उनकी प्रतिभा निखारने और उन्हें बेहतर भविष्य की राह दिखाने के लिए सराहनीय योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि समर्पित शिक्षक का योगदान केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका प्रभाव पूरे समाज और आने वाली पीढ़ियों पर पड़ता है। सुरेश शर्मा जैसे शिक्षकों का सम्मान पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। विधायक ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान पाकर अभिभूत हुए शिक्षक, विधायक और ग्रामवासियों का जताया आभार

विधायक रोहित साहू के हाथों सम्मानित होने पर शिक्षक सुरेश शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजिम क्षेत्र के विधायक के हाथों सम्मान प्राप्त करना उनके लिए गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने इस सम्मान के लिए विधायक के प्रति आभार जताया और कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों का भी धन्यवाद किया।

ग्राम पचपेड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में एक ओर निर्माण कार्यों के भूमिपूजन-लोकार्पण से विकास की उम्मीदों को बल मिला, वहीं दूसरी ओर शिक्षक सुरेश शर्मा का सम्मान कर शिक्षा और समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, साहू समाज के वरिष्ठ महेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

विधायक रोहित साहू के प्रयासों से गरियाबंद में बहुउद्देशीय स्टेडियम निर्माण के लिए सात करोड़ साठ लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल