ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत के बाद बवालः तहसीलदार-एसडीओपी और टीआई से हाथापाई, बंधक बनाने का आरोप; क्रशर प्लांट में ट्रैक्टर और डीजी सेट जलाए

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने चौक पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान क्रशर प्लांट में खड़े एक ट्रैक्टर और डीजी सेट में आग लगा दी गई। वहीं, स्थिति को संभालने पहुंचे तहसीलदार, एसडीओपी और थाना प्रभारी के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की गई। ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों को बंधक बनाए जाने का भी आरोप है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। घटना सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र का है।

ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचला

जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे ग्राम कुबेरपुर निवासी चंद्रावती जायसवाल (28 वर्ष) पति संजय जायसवाल, स्कूटी क्रमांक सीजी 15 डीक्यू 8153 से घर लौट रही थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बिना नंबर के नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

बताया गया कि ट्रैक्टर चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। टक्कर के बाद ट्रैक्टर का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।

पांच घंटे तक चक्काजाम

महिला की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर कुबेरपुर चौक में चक्काजाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने बस्ती में संचालित अवैध क्रशर प्लांट को हटाया जाने, हादसे के बाद फरार ट्रैक्टर चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाने और मृतका के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। ग्रामीणों का विरोध लगातार बढ़ता गया और मामला तनावपूर्ण हो गया।

अधिकारियों से धक्का-मुक्की का आरोप

स्थिति को नियंत्रित करने और ग्रामीणों को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे तहसीलदार, एसडीओपी और थाना प्रभारी को भी आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस दौरान अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई होने की जानकारी सामने आई। ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों को घेरकर बंधक बनाए जाने का भी आरोप है।

प्रदर्शन के दौरान क्रशर प्लांट परिसर में खड़े एक ट्रैक्टर और डीजी सेट को आग के हवाले कर दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

चांदनी बिहारपुर थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों और मृतका के परिजनों को समझाइश दी गई है। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत; भाई-भतीजा घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल