कमरे में फांसी पर लटका मिला महिला का शव, प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक महिला का शव उसके कमरे में फांसी पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज का है।

चाय पीने के लिए उठाने पहुंची बच्ची

जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज निवासी गीता गोस्वामी (50 वर्ष) रविवार रात करीब 9 बजे भोजन करने के बाद घर की छत पर बने कमरे में सोने चली गई थीं। सोमवार सुबह घर के सदस्य मंदिर गए हुए थे। इसी दौरान आमोद गोस्वामी ने अपनी पोती को छत पर भेजकर गीता गोस्वामी को चाय पीने के लिए उठाने को कहा।

बच्ची जब कमरे के पास पहुंची, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने नीचे आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आमोद गोस्वामी छत पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा बंद होने पर उन्होंने खिड़की से अंदर देखा, जहां गीता गोस्वामी का शव फांसी पर लटका हुआ था। यह दृष्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

लंबे समय से शारीरिक परेशानी से जूझ रही थीं महिला

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि गीता गोस्वामी लंबे समय से शारीरिक परेशानी से जूझ रही थीं और चलने-फिरने में असमर्थ थीं। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

बेटे को जन्म देने के 3 दिन बाद नवप्रसूता ने लगाई फांसी, महिला का पेड़ पर मिला शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल