प्रेस क्लब में चलाई गोली! रायपुर में फायरिंग से मचा हड़कंप, पिस्तौल और 2 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोषाध्यक्ष और कार्यालय सचिव पर पिस्टल तानने का भी आरोप; कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया अपराध

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित रायपुर प्रेस क्लब में शनिवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सदस्यता नहीं मिलने से नाराज एक युवक द्वारा पिस्टल से हवाई फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया। घटना के बाद प्रेस क्लब परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार 24 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने थाने में आवेदन दिया कि प्रेस क्लब की सदस्यता नहीं मिलने से नाराज पलाश तिवारी ने परिसर में पहुंचकर विवाद की स्थिति पैदा की और पिस्टल से हवाई फायर कर दिया। फायरिंग से पहले आरोपी पर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष दिनेश यदु और कार्यालय सचिव शिव दत्ता पर भी पिस्टल तानने का आरोप लगाया गया है। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद पत्रकारों, कर्मचारियों और अन्य लोगों में दहशत फैल गई।

अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत में घटना को गंभीर बताते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में BNS की धारा 125 और 351(2) के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

प्रेस क्लब परिसर में फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पिस्तौल,1 खाली खोखा और 2 जिंदा कारतूस भी जप्त किया गया है। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

स्पा सेंटर में सेवा देने की जिद, मना करने पर किया हवाई फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व एयर गन जब्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल