महिला आरक्षण से महिलाओं को मिलेगा नेतृत्व का नया अवसर, भाजपा का संकल्प सराहनीय : बिंदु सिन्हा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)गरियाबंद :– देश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में अधिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में केंद्र सरकार की पहल का भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और नेतृत्वकर्ता बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

बिंदु सिन्हा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान उन्हें देश के नीति निर्धारण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगा। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी योग्यता और क्षमता साबित कर रही हैं। ऐसे में राजनीति और शासन व्यवस्था में भी उन्हें उचित प्रतिनिधित्व मिलना आवश्यक है। महिला आरक्षण से न केवल महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि नई पीढ़ी की महिलाओं को भी नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।

बिंदु सिन्हा ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिला सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देती रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के विकास और अधिकारों को लेकर किए जा रहे प्रयास देश में सकारात्मक बदलाव की नींव रख रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला आरक्षण का प्रभावी क्रियान्वयन देश की महिलाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

संस्कारवान परिवार से बनेगा सशक्त राष्ट्र, गरियाबंद में मातृशक्ति बैठक में संतों ने दिया समाज जागरण का संदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल