पत्नी की मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी, मायके वाले पहुंचे फिर खुला षड्यंत्र का राज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। फिर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए महिला के शव को ले जाया गया। तब मायके पक्ष के लोगों ने मृत महिला के गले में चोट के निशान देखे। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भेज, जिसकी रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला तखतपुर क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम साल्हेकापा निवासी कांति निषाद पति विरेंद्र निषाद (20) की मौत 25 जून को रात साढ़ दस बजे हुई थी। इसकी सूचना पति विरेंद्र निषाद की रिपोर्ट पर 26 जून को मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की गई। मृतका कांति का पीएम कराया गया। उसके भाई परस, पुरुषोत्तम, भाभी कुसम निषाद की बयान दर्ज की गई। इसमें मृतका कांति अपने पति विरेंद्र को शराब पीने के लिए मना करती थी बात सामने आई। इससे विरेंद्र अपनी पत्नी से नाराज रहता था।
पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी
पुलिस ने पति विरेंद्र को हिरासत में ले लिया था। पहले उसने बताया कि घटना की रात वह शराब पीकर घर पहुंचा। शराब पीने की वजह से पत्नी ने उसे साथ सोने से मना मना कर दी। इसके बाद वह सोफे पर सो गई। सुबह उसकी लाश फंदे पर लटकती मिली। लेकिन, जब पीएम रिपोर्ट आया, तब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ शुरू की।
शराब पीने से मना करने पर मार डाला
बाद में आरोपी विरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था। 25 जून की रात भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पति ने दुपट्टे से गला दबाकर उसे मार दिया। फिर सुबह परिजन और गांव वालों को पेट दर्द से उसकी मौत होने की कहानी बताई। आरोपी के अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या की अन्य खबरें भी पढ़े…

प्रेमिका की हत्या कर तालाब किनारे फेंकी लाश : मुक्तिधाम के पास मिली थी लाश जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल