Weather Update : 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगा भारी बारिश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में मानसून लगने के बाद लगातार बरसात हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन रहा है, जिसका असर 3 से 4 दिनों तक रहेगा। हालांकि इस सिस्टम से सबसे ज्यादा बारिश बस्तर संभाग में ही हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बस्तर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
इसके साथ ही नारायणपुर जिले में कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है और आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव और कांकेर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है और यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों के अलावा रायपुर सहित प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि वर्तमान में मानसून द्रोणिका अंबिकापुर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। बस्तर संभाग में भारी बारिश के आसार बने है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे बस्तर संभाग में ही सबसे ज्यादा बारिश होगी।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल