गरियाबंद ब्रेकिंग: सर्चिंग अभियान से लौटते दर्दनाक हादसा, सीआरपीएफ जवान की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सर्चिंग अभियान से लौट रहे सीआरपीएफ के एक जवान की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जवान 65वीं बटालियन के पदस्थ था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना मैनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार आमामोरा ओढ़ क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के लिए सीआरपीएफ जवान सोमवार सुबह निकले थे। अभियान पूरा कर वापस लौटते समय जवान की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद साथ में मौजूद अन्य जवानों ने तत्काल घायल जवान को खाई से बाहर निकाला और जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान भंवर लाल मीणा CRPF 65 बटालियन में पदस्थ था।
घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना के बाद बटालियन और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल मृत जवान का शव पोस्टमार्टम करने के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS











