राजिम में हनुमान जन्मोत्सव पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा, किंग-कांग और चलित रंगोली होगा मुख्य आकर्षण, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सर्व हिन्दू समाज राजिम द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर धर्म नगरी राजिम को पूरी तरह सजाया गया है। इस पल को ऐतिहासिक बनाने विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल सहित सर्व हिन्दू समाज के लोग तन, मन, धन से जुटे हुए है। पूरे राजिम शहर को ध्वज, तोरण, पताकों से सजाया गया है। जो बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

शाम 4 बजे निकलेगी शोभायात्रा

कार्यकर्ताओं ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल राजिम द्वारा 12 अप्रैल को हनुमान जी के जन्मोत्सव पर राम मंदिर में हनुमान जी का अभिषेक पूजा, चालीसा पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जिसके बाद आज 13 अप्रैल को शाम 04 बजे से शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसकि तैयारीयां जोरो पर चल रही है।

शोभायात्रा के दौरान महाकाल जी की अघोरी झांकी, नौ देवियों के महाकाली की जीवंत झांकी, कटक उड़ीसा की किंग-कांग, चलित रंगोली, और उड़ीसा का बाजा शोभायात्रा में चार चाँद लगाएंगे।  इस शोभायात्रा में नगर सहित आसपास गांव से भी श्रीराम हनुमान भक्त पहुंचेंगे। इस बार शोभायात्रा में दुर्गावाहिनी की बहनें भगवा रंग में नज़र आएंगी। मातृशक्ति की माताएं भी भगवा साड़ी में आएंगी। साथ ही अन्य कई कार्यक्रम इस शोभायात्रा में देखने को मिलेगा। पूरा नगर भगवा मय रहे इसलिए कार्यकर्ता दिन रात काम में लगे हुए है।

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम भक्तिन माता की भव्य कांस्य प्रतिमा लगाने राजिम विधायक रोहित साहू ने किया स्थल निरीक्षण, मुख्यमंत्री ने की थी 5 करोड़ की घोषणा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन