‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर नवापारा में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर में आज शनिवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया। यात्रा में पालिका के अधिकारी कर्मचारी, नगर के नागरिकगण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान जमकर देशभक्ति के नारे लगाए। शहर देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा।
हाल ही में पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी घटना के जवाब में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के समर्थन में नवापारा नगरपालिका के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में युवा, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उत्साह से शामिल हुए।
देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर
यात्रा की शुरुआत गंज रोड स्थित नगरपालिका से की गई जो शहर के बसस्टैन्ड, सदर मार्ग से होते हुए नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में समाप्त हुई। इस दौरान पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम्, भारतीय सेना जिन्दाबाद के नारों से जोश और गर्व का माहौल बना रहा। यह यात्रा केवल एक शोभा यात्रा नहीं थी, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति जनमानस की अटूट आस्था, गौरव और समर्थन की अभिव्यक्ति बनकर उभरी।
कर्नल सोफिया पर गर्व है
सीएमओ प्रदीप मिश्रा ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सेना के शौर्य और पराक्रम को सम्मानित करने का जरिया है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत और स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अपनी एकता, संप्रभुता और अखंडता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। हमारे वीर सैनिक हर चुनौती का सामना करने को तैयार रहते हैं। इस यात्रा से नगर में देशभक्ति की भावना और गहराई से स्थापित होगी। नेता प्रतिपक्ष संध्या राव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सुरक्षा एजेंसियों का एक सशक्त जवाब है। खासतौर पर जिस बहादुरी से ‘कर्नल सोफिया कुरैशी’ ने इस मिशन को अंजाम दिया, वह सराहनीय है। हमें उन पर गर्व है।
ये रहे शामिल
सीएमओ प्रदीप मिश्रा, उप अभियंता शिव कुमार गर्ग, राजस्व निरीक्षक निखिल चंद्राकर, नपा अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, नेता प्रतिपक्ष संध्या राव, पूर्व नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पार्षद सहदेव कंसारी, तरुण कंसारी, हेमंत साहनी, टिकेश्वर गिलहर, अर्जुन साहू, पूजा कंसारी, सचिन सचदेव, जग्गू यादव, दीपाली राजपूत, अजय साहू, राजू साहू, धीरज साहू, नूतन साहू, रवि शंकर साहू, देवेन्द्र सेन, नंदिनी साहू, लक्ष्मी, नवीन सहित नपा के समस्त अधिकारी कर्मचारी, मणिकंचन की बहनें सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm
यह खबर भी जरुर पढ़े
रायपुर में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश