गरियाबंद जिले में महिला से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला का रास्ता रोककर अधेड़ ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार देवभोग थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता मानिसक रूप से विक्षिप्त है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने भाई के घर पर रहती है। रोज की तरह 9 सितंबर की रात करीब 8 बजे भोजन करने के बाद बस्ती में अपने चाचा के घर सोने जा रही थी। तभी महिला को अकेली देख आरोपी की नियत बिगड़ गई। आरोपी ने महिला को सुनसान जगह देख कर उसे रोक लिया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। इधर महिला अर्धनग्न हालत में घर पहुंची, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। सुबह पूछताछ करने पर उसने आधी-अधूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े के अनुसार पीड़िता मानसिक विक्षिप्त है। इसलिए उसका बयान मानसिक एक्सपर्ट के सामने दर्ज कराया गया है। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने आरोपी भजन मरकाम (52) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर के बस स्टैंड में महिला से रेप, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बस ड्राइवर ने किया दुष्कर्म

Related Articles

Back to top button