नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत पति घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)नवापारा:- रविवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कार्पियो ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। घटना नवापारा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम लखना के पास रविवार रात्रि 7.30 के आसपास बाइक सवार दंपत्ति को एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला के पति की हालत में गंभीर है, उसका इलाज नवापारा के निजी अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि दंपत्ति राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम अरण्ड के रहने वाले हैं। वे अपने बेटी के घर चम्पारण गए थे। वहां से वापिस अरण्ड के लिए निकले थे। ये लखना के कान्हा ब्रिक्स के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेर रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बोधन तारक घायल हुआ है, उसकी पत्नी श्रीमति भुनेश्वरी तारक की मौत हो गई। नवापारा पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

नवापारा ब्रेकिंग: लकड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन