संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश: कनपटी पर गोली के निशान, पास में मिला पिस्टल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिससे लगभग 7 किमी दूर रूद्री बैराज किनारे बसे बरारी गांव में रविवार देर शाम एक युवक की लाश मिली है। युवक के कनपटी पर गोली के निशान और खून का रिसाव हो रहा था, साथ ही मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। पास से एक स्कूटी और मोबाइल मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला रूद्री थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच बरारी गांव के कुछ युवकों की नजर गांव के राजीव मिशन तालाब किनारे पड़ी लाश पर गई। जिसके बाद इसकी सूचना सरपंच और कोटवार को दी गई। रूद्री थाना टीआई सन्नी दुबे को घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी केके वाजपेयी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान आकाश मिश्रा उर्फ सन्नी (30) शिव चौक निवासी बताया गया है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अफसरों को आशंका है कि युवक ने पिस्टल से खुद की कनपटी पर गोली मारी है। हालांकि अफसर अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही करेगी। फिलहाल अभी हत्या या आत्महत्या पुलिस दोनों एंगल से जांच शुरू कर दी है। रूद्री चौक पर सीसी टीवी कैमरा लगा है। पुलिस फुटेज खंगाल रही है, साथ ही मृतक के मिले मोबाइल की जांच भी होगी। पुलिस कॉल डिटेल्स निकालकर संबंधित लोगों से भी पूछताछ करेगी।

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

धमतरी शहर में घुसा खूंखार भालू, लोगों में भय का माहौल, वन विभाग की टीम तैनात

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल