बाजार से लौट रही छात्रा से गैंगरेप, 6 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- 8वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा अपनी 2 सहेलियों के साथ साप्ताहिक बाजार गई हुई थी, जहां से लौटते समय आरोपियों ने उसे उठा लिया। फिर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 6 आरोपी नाबालिग हैं। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार जशपुर-सरगुजा जिले के सीमा पर 14 साल की छात्रा रविवार को अपनी 2 सहेलियों के साथ पत्थलगांव क्षेत्र के एक गांव में साप्ताहिक बाजार गई थी। बाजार में खरीददारी के बाद शाम करीब 6.30 बजे तीनों घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में 3 नाबालिगों ने रोक लिया। बताया जा रहा है कि लड़की की दोनों सहेलियों को बाइक सवार बहाने से सुनसान रास्ते पर ले गए। इसी बीच आरोपी नाबालिगों के 4 दोस्त और पहुंच गए।

छात्रा के फाड़े कपड़े

पीड़िता ने बताया कि आरोपी शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोल रहे थे। इसका विरोध करने पर तीन आरोपियों ने छात्रा के कपड़े फाड़ दिए और उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी आरोपी छात्रा को वही छोड़कर भाग निकलें। पीड़िता देर रात घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। अगले दिन परिजन सीतापुर थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

7 आरोपी गिरफ्तार, 6 नाबालिग

मामले में 7 आरोपियों को सीतापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक बालिग और अन्य 6 आरोपी नाबालिग हैं। पीड़िता कक्षा 8वीं की और उसकी सहेलियों में एक 8वीं और एक 9वीं की छात्रा है। आरोपियों में से कुछ पीड़िता की सहेलियों के पूर्व परिचित हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद सभी को आरोपी बनाया है। सीतापुर पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज करने के बाद केस डायरी पत्थलगांव थाना भेजी जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवती के साथ गैंगरेप, प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, घर छोड़ने के बहाने जंगल ले गया प्रेमी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन