गरियाबंद ब्रेकिंग: ईंटों से भरा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक दबा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में सोमवार सुबह ईंटों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे फंस गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार अमलीपदर अंतर्गत कोकड़ी माल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर में ईंटें लदी होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से चालक उसके नीचे फंस गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर पलटने के कारण सारी ईंटें सड़क पर बिखर गईं। हालांकि राहगीर बाल-बाल बच गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि ईंटें प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य सरकारी निर्माण कार्यों के लिए ले जाई जा रही थीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कोकाड़ीमाल के नदी तट पर 10 से 12 लाख ईंटें तैयार हो चुकी हैं, जिसके लिए बड़े पैमाने पर पेड़ों को काटकर जलाया गया। सरकारी आवास में लाल ईंटों के उपयोग से कई सवाल उठ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, ट्रॉली में बैठे दो लोगों की मौत, चालक फरार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film