छुई खदान धंसने से एक महिला की मौत, दूसरी घायल, पुताई के लिए सफेद मिट्टी निकालने गई थी महिलाएं

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां मिट्टी धंसने से एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गुरमुट्टी गांव की कुछ महिलाएं छुई मिट्टी निकालने का काम कर रही थीं, तभी अचानक खदान धंस गई, जिससे दो महिलाएं दब गईं। एक महिला को तुरंत बचा लिया गया, जबकि दूसरी महिला को निकालने में आधा घंटा लग गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका की पहचान सविता बाई (35 वर्ष) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि ग्रामीण महिलाएं पुताई के लिए सफेद मिट्टी निकालने खदान गई थीं। हादसे में घायल दूसरी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर वाड्रफनगर तहसीलदार अनुराग केरकेट्टा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पंचायत प्रतिनिधियों को असुरक्षित मिट्टी उत्खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GKvBlfXqlpKC4RRB4msclj?mode=ems_copy_t
यह खबर भी जरुर पढ़े
छुई खदान धंसने से चार लोगों की मौत : सीएम ने जताया दुख, जानिए पूरा मामला