पति को खोजने निकली महिला से दुष्कर्म: गांव के युवक ने मदद करने का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पति को खोजने निकली एक महिला दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गांव के ही युवक ने मदद करने का झांसा देकर सुनसान जगह ले गया और जबरदस्ती रेप किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गौरेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के समीप एक गांव में रहने वाली महिला का पति काम पर गया था और देर रात तक घर नहीं लौटा। चिंतित पत्नी उसे खोजने निकली, तभी रास्ते में गांव का ही नरेश धीमर मिला। उसने सहानुभूति जताते हुए महिला के साथ उसके पति की तलाश में जाने की बात कही। रास्ते में नरेश की नीयत बदल गई। उसने महिला को पकड़कर सूनसान स्थान पर ले गया और जबरदस्ती करने लगा। जब महिला ने विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

डरी-सहमी पीड़िता घटना के बाद अपने मायके चली गई। जब उसके पति को इस बारे में पता चला, तो वह मायके पहुंचा, जहां पत्नी ने आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों गौरेला थाने पहुंचे और नरेश धीमर के खिलाफ दुष्कर्म की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

नाबालिग से रेप के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

गौरेला थाना में ही नाबालिग से रेप के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में आई नाबालिग का अपहरण कर वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी गोलू उर्फ मुन्ना मरावी (26) और अपराध में सहयोग करने वाले साथी शंकर मार्काे (28) को गिरफ्तार कर लिया। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

शिक्षक की शर्मनाक करतूत: नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button