गरियाबंद ब्रेकिंग: तोता पकड़ने पेड़ पर चढ़े युवक की गिरकर मौत, गांव में शोक की लहर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तोता पकड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा एक युवक अचानक पैर फिसलने से सिर के बल नीचे गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनाा के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना मैनपुर थाना क्षेत्र का है।

तोता पकड़ने पेड़ पर चढ़ा था युवक

जानकारी के अनुसार मैनपुर विकासखंड अंतर्गत राजपड़ाव क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम भूतबेड़ा निवासी लिकेश नेताम पिता कैलाश नेताम (23 वर्ष) रविवार सुबह करीब 8 बजे पेड़ पर तोता निकालने के लिए चढ़ा हुआ था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया, संतुलन बिगड़ने से वह सीधे जमीन पर सिर के बल गिर पड़ा। गिरने के कारण युवक के सिर और कान से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ।

युवक की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंची और ग्रामीण की मदद से तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई। मैनपुर में चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: गुप्तांग में मिर्ची डालकर महिला की हत्या, इलाके में दहशत, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button