60 साल के पिता ने जवान बेटे को मार डाला, मां और बहन ने छिपाई सच्चाई, जानिए हत्या की खौफनाक वजह

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने जवान बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद उसने शव को खाट पर ले जाकर सुला दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक का दोस्त उससे मिलने आया। जांच के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार ग्राम सूर निवासी शिव नारायण पैकरा (21 वर्ष) का शव गुरुवार की सुबह घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब सुबह शिव नारायण का दोस्त उससे मिलने आया। शिव खाट पर सो रहा था। उसे जगाने गए तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। घटना की सूचना गांव के लोगों और पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

शरीर पर चोट के निशान

युवक के सिर, गर्दन, घुटने पर चोट के निशान दिखाई देने पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को सूचना दी गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने गले को डंडे या किसी चीज से दबाने से मौत की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शिवनारायण के पिता राजेंद्र पैकरा समेत उसकी मां और बहन से कई बार पूछताछ की तो उन्हें घरवालों पर ही हत्या का शक हुआ। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो राजेंद्र पैकरा ने हत्या की बात कबूल ली।

लूंगी से घोंटा गला

आरोपी पिता ने बताया कि 23 अप्रैल को शिवनारायण एक शादी समारोह से देर रात घर पहुंचा। शराब के नशे में वह अपनी मां और बहन से विवाद कर रहा था। पिता राजेंद्र पैकरा ने बीच-बचाव किया। शिवनारायण की मां और बहन डरकर घर से निकल गईं। शिवनारायण ने पिता के साथ रॉड से मारपीट की। मारपीट से गुस्साए राजेंद्र पैकरा ने लुंगी से गला घोंटकर शिवनारायण की हत्या कर दी और शव को घसीटकर अपने कमरे में खाट पर सुला दिया। इसकी जानकारी युवक की मां और बहन को भी थी, लेकिन उन्होंने सच नहीं बताया।

पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पैकरा (60) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, परिजनों ने कही ये बात

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल