चौथिया कार्यक्रम के दौरान विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 घायल, दो नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मगरलोड क्षेत्र में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जबकि चौथिया परघनी के दौरान मामूली धक्का-मुक्की ने खूनी रूप लिया। मारपीट के दौरान दूल्हन पक्ष के युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भोथीडीह का है।

नाच-गान के बीच बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम मालगांव निवासी टेटकूराम निषाद (50) की पुत्री की शादी भोथीडीह गांव में हुई। 20 फरवरी को शादी कार्यक्रम संपन्न हुआ। 21 फरवरी को टेटकूराम अपने परिवार और ग्रामीणों के साथ चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम भोथीडीह पहुंचे थे। रात करीब 8 बजे बाजार चौक के पास परघनी कार्यक्रम के दौरान नाच-गान चल रहा था।

इसी दौरान वधू पक्ष के युवकों और बाजा पार्टी के सदस्यों के बीच धक्का लगने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। पहले समझाइश के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन कुछ देर बाद आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए एकराय होकर हमला कर दिया। आरोप है कि तोषण चक्रधारी ने बदला लेने की नीयत से चंदन निषाद के सीने में चाकू से प्राणघातक वार किया। खून से लथपथ युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर चोट लगने से चंदन की अस्पताल में मौत हो गई।

बीच-बचाव करने वाले भी घायल

हमले में तरुण ध्रुव को भी चाकू से गंभीर चोट आई, जिसे धमतरी रेफर किया गया है। बीच-बचाव करने पहुंचे मोहित यादव, किशन यादव और नीरज निषाद को भी मारपीट में चोटें आईं। सभी घायलों को शासकीय अस्पताल मगरलोड में भर्ती कराया गया।

हत्या सहित कई धाराओं में मामला दर्ज

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मगरलोड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 191(2), 191(3), 190, 109, 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों में तोषण चक्रधारी (18 वर्ष 4 माह), अभिषेक पटेल (20 वर्ष), हिनेश उर्फ हिलेश्वर (18 वर्ष 4 माह), ताम्रज कंवर (18 वर्ष 3 माह) और गुलाब दीवान (20 वर्ष) शामिल हैं। सभी ग्राम भोथीडीह थाना मगरलोड निवासी हैं। साथ ही नाबालिगों को भी गिरफ्तार कर किशोर न्याय अधिनियम के तहत पृथक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

VIDEO

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारा चाकू, आंते आई बाहर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button