अभनपुर पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब बेचते 2 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अलग अलग जगहों में शराब बेचते हुए पकड़े गए है। पुलिस ने उन्हे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अप्रैल 2026 को अभनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अभनपुर ओवरब्रिज के पहले फूड पार्क के पास एक व्यक्ति काले बैग में भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ईश्वर धीवर (38 वर्ष), निवासी सारखी थाना अभनपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 70 पौवा देशी शराब कीमत लगभग 7000 रुपये जब्त की गई।

इसी प्रकार एक अन्य सूचना पर ग्राम सातपारा स्थित सिद्धी एग्रो मिल के पास छापेमारी की गई, जहां योगेश पहाड़ी (23 वर्ष), निवासी सातपारा थाना अभनपुर को अवैध शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया। उसके पास से सफेद बोरी में रखे 35 पौवा देशी शराब बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
शराब पीने से रोकने पर बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार











