रायपुर कलेक्टर पहुंचे अभनपुर के धान खरीदी केन्द्र, जांची केन्द्र की व्यवस्था, कहा- किसानों को न हो समस्या

अवैध धान की खरीदी पर कड़ाई से लगाएं रोक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में जारी धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह उपार्जन केंद्र माना पहुंचे। उन्होंने किसानों द्वारा लाए गए धान की तौल करवाई और मॉइश्चर मीटर से नमी की जांच भी करवाई। कलेक्टर ने किसानों के लिए केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं और फसल की स्थिति पर चर्चा की।

साथ ही कलेक्टर अभनपुर के केंद्री धान उपार्जन केंद्र पहुंचे और धान खरीदी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहां भी धान को तौलाने और नमी मापक यंत्र की जांच की। कलेक्टर ने मेडिकल किट मंगाकर दवाईयों की उपलब्धता की जानकरी ली। उन्होेंने स्वयं कम्प्यूटर में पंजीकृत रकबा के तहत किसानों का उपार्जन की स्थिति का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि यह ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में अवैध धान की खरीदी न हो इसके लिए अपने क्षेत्र में रकबे का परिक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि किसानों को किसी भीे प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर से जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन तथा कलेक्टर के निर्देशन में सभी आवश्यक सुविधाएँ केंद्रों में सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन एवं रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे, अभनपुर एसडीएम रवि सिंह उपस्थित थे।

जिले में धान खरीदी के चौथे दिन 1722 किसानों ने 74 हजार 337.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इस प्रकार अब तक 3571 किसानों ने 1 लाख 51 हजार 370.40 क्विंटल की खरीदी हुई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है, जिससे किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर जिले के चार कर्मचारीयों पर कार्यवाही : धान खरीदी कार्य में बाधा डालने वालों पर हुई FIR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन