ABVP नवापारा इकाई ने की कार्यकारिणी की घोषणा, इन ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को मिला स्थान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( ABVP) नवापारा इकाई की सामान्य बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। नगर कार्यकारिणी घोषणा में सर्वप्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ हुई। 

बलौदा बाजार विभाग के विभाग संयोजक राधेश्याम साहू ने बताया कि 1947 में बनाया छात्र संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद् ही एक ऐसा छात्र संगठन है जो अपने 75 वर्ष पूर्ण कर आज भी अपने राष्ट्र पुनर्निर्माण ध्येय को लेकर सतत् छात्रों व समाज के अनेक विषयों की आवाज उठाते हुए विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का कार्य कर रही है। राधेश्याम साहू ने सभी नव दायित्ववान कार्यकर्ताओं को उज्जवल भविष्य की बधाई शुभकामनाएं दी।

जिला तिल्दा रायपुर ग्रामीण जिला संयोजक अंजलि गिरी गोस्वामी ने नयापारा इकाई के नवीन नगर कार्यकारणी की घोषणा की। जिसमें नगर के कार्यकर्ता दीपक साहू को नगर मंत्री का दायित्व दिया गया। नगरसह मंत्री कुंदन सोनकर, दीपेश सेन, स्वास्तिका जांगड़े, उपाध्यक्ष धनेंद्र साहू, कार्यालय मंत्री कुणाल साहू, कोषाध्यक्ष अभिषेक कंसारी, एसएफडी प्रमुख अजीत साहू, नगर एसएफएस प्रमुख, महाविद्यालय प्रमुख सागर सोनी, विद्यालय प्रमुख ईश्वर देवांगन, खेलो भारत प्रमुख धर्मेंद्र साहू, सह प्रमुख पूनम साहू, एन एस एस प्रमुख साहिल सोनी, जनजाति प्रमुख कंचन बया, सोशल मीडिया प्रमुख चेतन साहू राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख स्वस्तिका जांगड़े, नगर कार्यकारिणी सदस्य पुष्पराज निषाद, राकेश साहू, रेखा राज साहू को दायित्व दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

साहू समाज ने किया व्यापारी प्रकोष्ठ का गठन, डिगेश्वर साहू बने निर्विरोध अध्यक्ष, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान का आयोजन 24 अक्टूबर को

Related Articles

Back to top button