कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र खतरनाक, उस पर चिंतन करने की जरूतर है – डिप्टी सीएम साव

डिप्टी सीएम अरुण साव ने की प्रेस कांफ्रेंस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्रदेश में लोकसभा के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को तीन लोकसभा सीटों कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव पर मतदान होना है। बुधवार शाम 5.00 बजे के बाद चुनावी शोरगुल थम गया है। प्रत्याशी अब डोर टू डोर जनसम्पर्क कर सकेंगे। चुनाव प्रचार थमने के पहले बुधवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजिम पहुंचकर पत्रकारवार्ता की। अरुण साव के साथ राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष महेश यादव, भाजपा नेता जितेंद्र राजू सोनकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, लोकनाथ साहू, पार्षद टंकू सोनकर, किशोर साहू, विनोद सोनकर, बोधन साहू आदि उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीट जीतने वाली है

इस दौरान अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिस्थितियां ऐसी बनी है कि चुनाव में इस बार भाजपा प्रदेश में पूरे 11 लोकसभा सीट जीतने वाली है। इसके पीछे कारण यह है कि पिछले 10 सालों में नरेंद्र मोदी की सरकार ने आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। श्री साव ने कहा कि चुनाव प्रचार में लगातार पीएम नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित केन्द्रीय नेताओं ने जबरदस्त सभाएं की है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने लोगों का जीवन सुलभ किया है। केन्द्र सरकार सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास के मूलमंत्र पर काम किया है।

अब की बार 400 पार जन-जन का नारा बना

डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी जी एक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। आज भारत देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो कि नरेंद्र मोदी जी के योजनाओं का परिणाम है कि देश का चौतरफा विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 में विकसित भारत के रूप में देश दुनिया के सामने उभर कर आए ये तैयारी के साथ भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। मोदी की गारंटी के साथ सभी का विश्वास बीजेपी के प्रति हैं। जनता मोदी की विकास पर वोट करेगी। अब की बार 400 पार यह जन-जन का नारा बन गया है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की पत्रकारवार्ता

साय सरकार की गिनाई उपलब्धियां

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही 100 दिनों के अंतराल में ही बड़ी वायदे पूरे किए हैं। भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास, दो साल का बकाया बोनस, धान की 3100 रूपए क्विंटल खरीदी, महतारी वंदन योजना, श्रीरामलला दर्शन योजना जैसे सभी प्रमुख वादों को पूरा कर चुकी है। यह मोदी की गारंटी है।

कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र पर विचार करने की सलाह

उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन और विपक्ष के दल जिस तरह के मुद्दे उठा रहे हैं उस पर चिंतन की आवश्यकता है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को खतरनाक बताया है। साथ ही उस पर विचार करने की सलाह भी कांग्रेस को दी है। राहुल गांधी के पिछले यात्रा के अनुभव को सबक लेने का नसीहत देते हुए साव ने कहा की अब राहुल यात्रा निकालते हैं तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने की स्थति में पार्टी नही रहेगी। कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां सभा करते हैं, वहां कांग्रेस हारती है।

श्री साव ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, जिसे एक पायदान भी नहीं बढ़ा सके। लेकिन 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद पिछले 10 सालों में 11वें स्थान की अर्थव्यवस्था को मोदी सरकार ने 5वें स्थान पर ले आए। और अब आने वाले 5 सालों में तीसरे स्थान पर आने का लक्ष्य है।

कांग्रेस पार्टी में मची भगदड़

डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची हुई है, जिसे दीपक बैज रोक नहीं पा रहे हैं। रोज हजारों सैकड़ों की संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं। कांग्रेस ने विधानसभा में दावा किया था कि अब की बार 75 पार, जिसकी हवा निकल गई थी। फिर हवा निकले वाली है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शून्य पर आउट होने वाली है। श्री साव ने कहा कि कांग्रेस के पास जितने योग्य कोई प्रत्याशी नहीं है। जिसके कारण कहीं का कहीं मैदान पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि 5 सालों में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ गई थी। भूपेश सरकार से सभी वर्ग के लोग परेशान थे। छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश को नकारा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

लोकसभा चुनाव 2024 : विधायक मोतीलाल साहू ने किया चुनावी दौरा, भाजपा के समर्थन में किया अपील

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film