फिंगेश्वर हत्याकांड: पत्नी की हत्या कर लाश के पास सोता रहा पति, ससुर ने देखी लाश तो उड़ गए होश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर शहर में रविवार सुबह एक महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने महिला की हत्या कर लाश के पास रातभर सोता रहा। सुबह जब मृतका के ससुर यानि आरोपी का पिता कमरे में बहु की लाश देखी तो उसके होश ही उड़ गए। उसने इसकी जानकारी थाने में दी। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर शहर के वार्ड क्र 12 निवासी चेतन बंजारे शराब पीने का आदि था। इसी बात को लेकर चेतन और उसकी पत्नी पूर्णिमा बंजारे (37 वर्ष) के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसे गुस्सा चेतन ने टंगिया से वारकर अपनी पत्नी पूर्णिमा की हत्या कर दी। हत्या के बाद चेतन पत्नी की लाश के पास रात भर सोता रहा। उसके शरीर में खून के दाग भी थे।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

बहु की लाश देख ससुर के उड़े होश

इधर घटना से अंजान चेतन के पिता घुरऊ बंजारे रोज की तरह सुबह लकड़ी लाने जंगल जाने के लिए बेटे को उठाया, तो उसके चेहरे पर खून के दाग दिखा, ऐसे में उसे शक हुआ। अंदर कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। कमरे में खाट पर उसकी बहू बेसुध पड़ी थी। घुरऊ ने तुरंत इसकी जानकारी फिंगेश्वर पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना प्रभारी फैजुल शाह टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

आरोपी चेतन बंजारे गिरफ्तार

आरोपी पति गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी चेतन बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि आरोपी नशे की आदत होने के कारण मौत की घटना को अंजाम दिया है। नशे के कारण ही पति पत्नी के बीच विवाद होता था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: फरसा मारकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, रेप के आरोप में पहले भी जा चुका है जेल, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button